बसना : आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 03 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड बसना के पास बसंत पटेल नामक व्यक्ति आईपीएल का मैच चेन्नई सुपर किंग्स एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 20-20 IPL मैच में ग्राहकों से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लगवाकर कर धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ बस स्टैण्ड बसना के पास मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम बसंत पटेल पिता स्व0 फगनु पटेल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 12 टिकरापारा बसना बताया.

आरोपी बसंत पटेल के पेश करने पर, 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 7000/- रूपये का दांव लेख है, नगदी रकम 4000/- रूपये, एक नग डाट पेन कुल जुमला कीमती 11,000/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी बसंत पटेल का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें