बसना : जमीन विवाद को लेकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी से... - CG Sandesh

बसना : जमीन विवाद को लेकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी से की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव सल्डीह में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी से की पिटायी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

संजय भोई ने पुलिस को बताया कि 06 अप्रैल 2022 को उसके ससूराल नवागांव (सल्डीह) से उसका ससूर पद्मलोचन साहू ने फोन कर बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले प्रहलाद, अखिलेश, अश्वनी ने एक राय होकर पुराने जमीन संबंधी विवाद को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं लाठी से जितेन्द्र साहू, वेणुधर साहू एवं पूर्णवासी साहू को मारपीट किये है जिससे तीनो बेहोशी हालत मे अस्पताल बसना ले गये है. तुम भी जल्दी आओ तब वह बसना शासकीय अस्पताल आया देखा उसकी सास पूर्णवासी साहू तथा उसके साले जितेन्द्र साहू एवं वेणुधर साहू को मारपीट करने से बहुत चोंट लगी है ।

अपनी सास से पूछा तो बताई कि तीनो ने मिलकर पुराने जमीन विवाद को लेकर उन तीनो को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें