बसना : गुपचुप ठेला से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध क... - CG Sandesh

बसना : गुपचुप ठेला से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 08 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम बम्हनीडीह चौक रोड किनारे एक व्यक्ति गुपचुप ठेला लगाकर उसके आड में लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौका पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम जनकराम साहु पिता हिरालाल साहु उम्र 49 साल साकिन बम्हनीडीह निवासी बताया.

जिनके कब्जे से 02 नग 180 एमएल वाली प्लेन शराब की शीशी में भरा करीबन 90,90 एमएल जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल बरामद कर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें