news-details

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर प्रवास के दौरान 127 करोड़ 83 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विधायक चंदन कश्यप ने माना मुख्यमंत्री का आभार

आज मुख्यमंत्री ने नारायणपुर प्रवास के दौरान ज़िलेवासियों दी करोड़ों की सौगात।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर प्रवास के दौरान 127 करोड़ 83 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर 251 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अबूझमाड़ के नव सर्वेक्षित गांव के 500 किसानों को मसाहती खसरा का वितरण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर चंदन कश्यप जी ने नारायणपुर क्षेत्र मे विभिन्न मांग किए जिन्हें भूपेश बघेल ने तत्काल घोषणा कर जिलेवासियों को और एक सौगात दी.

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा निम्न नारायणपुर परिसर मैदान में आउटडोर खेल गतिविधियों हेतु सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण हेतु राशि 257.00 लाख रु.की स्वीकृति, नारायणपुर बंगलापारा में सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल स्टेडियम हेतु निर्माण राशि 35.00लाख रु. की स्वीकृति,छोटेडोंगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की स्वीकृति,जिले में 100 घोटुल निर्माण /उन्नयन कार्य हेतु राशि 1000.00 लाख रु.की स्वीकृति, कोहकामेटा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति,छोटेडोंगर में 18 गढ़ हल्बा समाज भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00. लाख स्वीकृति,बेनूर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति, सोनपुर शासकीय माध्यमिक शाला के हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति,शासकीय जिला अस्पताल नारायणपुर का नाम स्व.श्री बद्रीनाथ बघेल,पूर्व विधायक नारायणपुर के नाम से घोषित करने की स्वीकृति,ओरछा विकासखंड मुख्यालय में सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण हेतु राशि 45.00 लाख रु. की स्वीकृति,ओरछा में पेय जल सुविधा के विस्तार हेतु वॉटर हेड टैंक निर्माण की स्वीकृति हेतु 50.00 लाख रु.आदि है। नारायणपुर की सर्वागीण विकास के लिए महत्त्वपूर्ण घोषणा करने पर विधायक चंदन कश्यप ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।




अन्य सम्बंधित खबरें