बसना : बूढ़ादेव यात्रा रथ का धूम धाम से किया गया स्वागत - CG Sandesh

बसना : बूढ़ादेव यात्रा रथ का धूम धाम से किया गया स्वागत

बसना : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए समूचे छत्तीसगढ़ में बूढ़ादेव यात्रा निकाला जा रहा है प्रदेश के दसो दिसा से बूढ़ादेव यात्रा रथ निकाल कर पुरे प्रदेश में सभी धर्म स्थल, अपने अपने देव स्थल, पुरखा स्थल से एक मुट्ठी मिटटी समर्पित कर भव्य शोभा यात्रा के सांथ प्रदेश भर से आये पावन मिटटी से पुरखा देव बूढ़ादेव का रायपुर के बूढ़ातरिया में दिनाँक 18/04/2022 को चौरा का सिरजन किया जायेगा। इसी उद्देश्य से जसपुर से रथ निकल कर रायगढ़ सारंगढ़ सराईपाली होते बसना पंहुचा जहा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बसना के सेनानियो द्वारा बसना के ह्रदय स्थल शहीद वीरनारायण सिंह चौक में भव्य रूप से स्वागत किया गया व् शहीद वीर नारायण सिंह जी का पूजा अर्चना कर एक चुटकी मट्टी रथ में दिया गया।

उक्त स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शुभसिह जगत ,महिला क्रांति सेना चतुरी नन्द, अमृतलाल जगत, बसना ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर पोर्ते, सराईपाली ब्लाक अध्यक्ष विजय नेताम, बसना शहर अध्यक्ष मनोज गहेरवाल, अविलास कुमार, नरेश पोर्ते, बिस्वर सिदार, राजेन्द्र सिदार, मनोज यादव, गोकुल ठाकुर ,हीरालाल मरकाम, छेत्रो सिदार, देवरचंद, मनोहर रात्रे, सौरभ दास,मोटू रात्रे, प्रेम चंद आदि उपस्तित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें