बसना : लालच देकर महिला समूह के सदस्यों से लिए पैसे, लाखों रुपये लेकर फरार हुई आरोपी महिला
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्शीपहार की एक महिला ने अपने गाँव के एक महिला समूह के सभी 40 सदस्यों से कुटीर उद्योग के नाम से लालच देकर एवं छल करते हुए बेईमानीपूर्वक 18,20000/- रू ली है और गांव से फरार हो गई है इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया है.
खुर्शीपहार निवासी जयकुमार सोनी ने पुलिस को बताया की उसकी पत्नी सुशीला सोनी आदिवासी महिला समूह में गांव के अन्य लगभग 40 महिलाओं के साथ समूह में शामिल है. खुर्शीपहार निवासी राजकुमारी पटेल द्वारा महिला समूह के सभी 40 सदस्यों को सामुहिक कुटीर उद्योग मुर्गी पालन, गाय पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन एवं आटा चक्की खोलने हेतु लालच देकर सुशीला सोनी से बैंक से 1,10,000 रूपये निकलवाये और समूह के अन्य महिलाओं से भी विभिन्न बैंको से कुल 18,20,000 रूपये का लोन निकलवा कर कुटीर उद्योग स्थापित करने के नाम पर पूरा पैसा को रख ली और फरार हो गई है.अलग-अलग बैंक से जानकी 55000 रू0, सुकवारा 70,000 रू0, चम्पा 20,000 रू0, अनुसुइया 30,000 रू0, सुशीला 1,10,000 रू0, उर्वशी 65,000 रू0, रजमोती 20,000 रू0, सत्यवती 60,000 रू0, अंजली 40,000 रू0, सीरमोती 20,000 रू0, बनीता 1,10,000 रू0, दुखमोती 55,000 रू0, रामबती 40,000 रू0, सुगुन 80,000 रू0, हेमकुंवर 82,000 रू0, वैदही 60,000 रू0, कांती 65,000 रू0, सुरेन्द्री 1,10,000 रू0, कौशल्या 10,000 रू0, चंद्रकांती 60,000 रू0, माला 1,15,000 रू0, कुंती 40,000 रू0, बैजन्ती 30,000 रू0, सुशीला 60,000 रू0, सुशीला 40,000 रू0, चित्रो 30,000 रू0, किरण 30,000 रू, हेमकुमारी 30,000 रू0, कौशल्या 40,000 रू0, सरस्वती 40,000 रू0, समता 60,000 रू0, कुशवंती 60,000 रू0, दुलनावती 30,000 रू0, कौशल्या 50,000 रू0, सत्या 40,000 रू0, द्वारा रकम 18,20,000 रूपये स्वीकृत किया गया है. जिससे ईश्वंदना एवं अन्य बैंकों के कर्मचारीयों द्वारा पैसा वसूली हेतु घर पर आते हैं एवं धमकी चमकी करके जाते है.
लगभग 2 साल से
फरार है महिला
राजकुमारी
पटेल 18,20,000/-
रूपये कुटीर उद्योग के नाम पर सभी राशि को बैंकों से आहरण करवा कर लगभग 2 साल से
फरार हो गयी है. राजकुमारी के निवास पर उसका पति संतलाल पटेल रहता है. राजकुमारी
पटेल द्वारा उपरोक्त बैंक फायनेंश को पटाने के लिए 100 रूपये की स्टाम्प पेपर में
26 दिसम्बर 2019 को शपथ पत्र दिया गया था. पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर
विवेचना में लिया है.