बसना : खेत से गुजरते समय बिजली करंट लगने से मौत - CG Sandesh

बसना : खेत से गुजरते समय बिजली करंट लगने से मौत

20 अप्रैल को बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गनेकेरा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 20 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे खम्हरीया (महासमुंद) के पास खेत से गुजरते समय बिजली करंट लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सुरेश नाग पिता भारत उम्र 60 वर्ष ग्राम गनेकेरा का निवासी था.

घटना की सूचना गनेकेरा निवासी अहीवरण नाग ने थाने में दी जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें