बसना : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से पैसे मांगने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव के युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर युवती से पैसे मांगने का मामला सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लेकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा. युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी जिस पर पुलिस ने भंवरपुर निवासी आरोपी सेत कुमार पटेल के खिलाफ भादवि की धारा 384, 509 ख, आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें