बसना : सिटी ग्राउंड के सामने 45 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.
बसना पुलिस की टीम 08 मई 2022 को वाहन चेकिंग मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही हेतु पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड बसना पुलिस स्टाफ के साथ रवाना हुआ था. वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 05:15 बजे पदमपुर की ओर से एक सफेद रंग का टाटा मांजा कार क्रं. MP 20 CB 2612 आया जिसे रोककर नाम पता पुछने पर गोल मोल जवाब देने लगा संदेह होने पर रोककर कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम बलवंत सिंग पिता खिलावन सिंग उम्र 50 साल निवासी भोलानगर जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया.
आरोपी बलवंत सिंग के कब्जे से 44 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 45 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 9 लाख रू., एक नग सफेद रंग कार टाटा मांजा क्रं0 MP 20 CB 2612 कीमती करीब 600000 रूपये की, एक नग जीओ कंपनी का कीपेड मोबाईल काले रंग का कीमती करीबन 700 रूपये, वाहन कार क्र0 MP 20 CB 2612 का रजिस्ट्रेशन कार्ड छायाप्रति एवं इंश्युरेंस पेपर की छायाप्रति, एक नग आधार कार्ड, एक नग धारा 50 एनडीपीएस का नोटिस, एक नग धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस जुमला कीमती 1500700 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी बलवंत सिंग का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।