शिक्षाकर्मियों को दो माह से वेतन अप्राप्त ,परिवार की भरण पोष... - CG Sandesh

शिक्षाकर्मियों को दो माह से वेतन अप्राप्त ,परिवार की भरण पोषण की समस्या आ रही

बसना :- 16अप्रैल,महासमुंद।बसना विखं में 1049 शिक्षाकर्मियों में से सर्व शिक्षा अभियान के तहत 450 शिक्षा कर्मी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें फरवरी माह और मार्च माह का वेतन आज 16 अप्रैल तक अप्राप्त है जिनमें उनके परिवार के भरण पोषण करने का समस्या सामने आ गई है. ज्ञात हो कि फरवरी माह का शिक्षाकर्मियों का वेतन 31 मार्च को जनपद पंचायत बसना के अकाउंट में आ चुका है परन्तु उनके रिलीफ हो जाने के बाद नये प्रभारी को वृत्तीय प्रभार नही मिलने के कारण आज तक शिक्षाकर्मियों का दो माह का वेतन अटका हुआ है.

गत 12 अप्रैल दिन गुरुवार को शिक्षा कर्मीयों द्वारा जनपद पंचायत सभागार में SDM महोदया को ज्ञापन दिया जिसमे sdm जी ने आवश्वासन देते हुए तत्काल वृत्तीय प्रभार सौपने एवं शिक्षा कर्मियों का अविलंब वेतन देने की बात कही गई थी लेकिन आज सप्ताह पर गुजर जाने के बाद भी जनपद में वृत्तीय प्रभार प्रभारी ceo को सौंपा नही गया है । उक्त जानकारी बसना विकासखण्ड शिक्षाकर्मी संघ उपाध्यक्ष नीलांबर नायक ने दी


अन्य सम्बंधित खबरें