बसना महाविद्यालय पहुँच मार्ग में प्रस्तावित बकरी बाज़ार को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग
बसना महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय पहुँच मार्ग में प्रस्तावित बकरी बाज़ार को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से महाविद्यालय पहुँच मार्ग पर बकरी बाज़ार लगाया जाना प्रस्तावित है. जिसे लेकर छात्रों में नाराजगी व्याप्त है. वहां बकरी बाजार लगाए जानें से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा.
छात्रों
ने बताया की महाविद्यालय में 1287 नियमित छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं,
जो प्रतिदिन इस पहुँच मार्ग से आना जाना करते हैं. उक्त संख्या में 770 छात्राएं है, जिनकी सुरक्षा के
मद्देनज़र महाविद्यालय मार्ग पर बकरी बाज़ार लगाए जाना सुसंगत प्रतीत नहीं हो रहा
है.
साथ
ही महाविद्यालय में लगभग 3600 प्राइवेट छात्र-छात्राएं है, कुल 4850 परीक्षार्थी विश्वविद्यालयीन
परीक्षा देते हैं. ये सभी छात्र-छात्राएं इसी पहुँच मार्ग से आना-जाना करते हैं. महाविद्यालय
पहुँच मार्ग पर बकरी बाज़ार लगाये जाने से इन सभी छात्रों को आने-जाने में असुविधा
होगी, जिसे देखते हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तावित बकरी बाज़ार
को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की जा रही है.