बसना : भाजपा ने अपनी सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की नाक... - CG Sandesh

बसना : भाजपा ने अपनी सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की नाकामियों को बताया

बसना : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष पर शक्ति केन्द्र ग्राम बरनाई दादर मे कार्य विस्तार योजना के शुभारंभ में महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के पिरदा मंडल में बूथ क्रमांक 101, देवलगढ के अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी के वरिष्ठ जन एवं मोहल्ले वासियों के साथ केंद्र भाजपा सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की नाकामियों को बताया गया तथा आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने की अपील की गई.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभिमन्यु जयसवाल विस्तारक एवं सहयोगी प्रदीप दास राजन, कीर्ति प्रधान बूथ पालक ,राज कुमार चौहान सोशल मीडिया विस्तारक राजू बंजारा, संत राम, पंच राम नायक, अजय राठौर, तामस बंजारा, अर्जुन बंजारा, परदेसी बंजारा, रोहित पटेल संतोषी परमार, दशरथ बंजारा, भारत लाल राठौर, प्रभास राठौर, खेल सिंह बंजारा, छविलाल नायक, गणेश बंजारा एवं ग्राम के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोहल्ले के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें