बसना : पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर हाथ मुक्का एवं रापा के बेट से मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम सीतापुर में पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर हाथ मुक्का एवं रापा के बेट से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
क्षमानिधी धिवैल्या ने पुलिस को बताया कि 13 मई 2022 को सुबह वह अपने घर में था कि रवि चेरकिया उसे फोन करके बुलाया कि प्रफुल्ल के खेत का मोटर खराब हो गया है जिसमें नया मोटर डालना है बोलने पर वह प्रफुल्ल के खेत गया था जहां से नया मोटर डालकर वह, रवि चेरकिया एवं महिपति भोई रवि के खेत में बैठे थे कि दोपहर 01.00 बजे रवि चेरकिया पुरानी जमीन सीमांकन संबंधी बात को लेकर उसे गाली गलौच करने लगा जिसे उसे जमीन के बारे मे कुछ पता नहीं गाली मत बक बोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का एवं रापा के बेंट से मारपीट कर उसके गले को दबा दिया जिससे वह अचेत हो गया.
करीब 03.00 बजे दोपहर को होश आया तो वह अपनी दादी रूखनी एवं घर वालों को फोन करके घटना के बारे में बताया है जो उसे घर लेकर गये हैं । मारपीट करने से उसके गला, सिर, कमर, बांए पैर में चोंट लगा । मामले को शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।