जनपद पंचायत में नया राशनकार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली की ... - CG Sandesh

जनपद पंचायत में नया राशनकार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

कृषि मंत्री ने निलंबित करने के दिए निर्देश

बेमेतरा : प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान राशनकार्ड बनाने के नाम पर शिकायत मिली कि बेरला जनपद पंचायत में प्रति नया राशनकार्ड बनाने के नाम पर कम्प्यूटर ऑपरेटर भागवत सिन्हा द्वारा तीन तीन हजार रुपये लिया जाता है। कृषि मंत्री ने उसे तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने इस आशय की शिकायत की।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धमेंन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें