बसना : तालाब में डूबने से नाबालिग युवती की मौत
बसना के सिटी ग्राउंड के पास दर्रा तालाब में डूबने से 15 वर्षीय नाबालिग युवती की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई को बसना के आर्दश नगर, डीपापारा निवासी अंजली यादव पिता रोशन उम्र 15 वर्ष नहाते समय तालाब में डूब गयी. उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें