बसना : जहर सेवन करने से युवक की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रावण भाठा में जहर सेवन करने से एक युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक़ 26 मई को ग्राम रावण भाठा निवासी राजेन्द्र साहु पिता लक्ष्मण साहु उम्र 28 साल ने जहर सेवन कर लिया. युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें