बसना : अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी कार, दो की मौत - CG Sandesh

बसना : अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी कार, दो की मौत

बसना थाना क्षेत्र में फोरलेन नेशनल हाइवे क्रमांक 53 पर ग्राम पौंसरा के पास एक कार के पलटने से दो व्यक्ति की मौत हो गई।

यह घटना करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. कार क्रमांक GJ 03 JR 4260 में दो लोग सवार थे । इस दौरान हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए रोड से उतर गई और करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत मे जाकर गिरी।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है शव को एम्बुलेंस में डालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें