news-details

बसना : भाजपा मंडल गढ़फुलझर के द्वारा सेवा सुशासन गरीब कल्याण दिवस मनाया गया

आज बसना विधानसभा के गढ़फुलझर मंडल के ग्राम गढ़फुलझर चिमरकेल चौक मे सेवा सुशासन गरीब कल्याण के तहत किसान सम्मेलन जन चौपाल लगाकर किसानों को प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा चलाये जा रहे किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई और किसानों को श्रीफल से सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य श्रीमती वृन्दावती सोमनाथ पांडे , मंडल अध्यक्ष माधव साव, मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा,  युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, आइटिसेल संयोजक योगेश साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मीनाराय आर्य, जसवीर सिंह जटाल, प्रफुल्ल सोनी, लेखराम बंजारा, ऋषिकेश साव,  तरुण गढ़तिया, दिव्यकिशोर प्रधान,  मोहनलाल कठार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु काफी संख्या में उपस्थित थे । उक्त जानकारी मंडल कार्यकर्ता नवीन कुमार साव ने दिया ।




अन्य सम्बंधित खबरें