बसना : शराब के नशे में डंडे से की जमकर पिटाई. - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में डंडे से की जमकर पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रसोडा में पुरानी रंजीश को लेकर शराब के नशे में डंडे से जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी 08 जून 2022 के सुबह 06-07 बजे के बीच घर के सामने टहल रहे थे उसी समय गांव का रोहित भोई शराब के नशे में उसके पिताजी को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिया और हाथ में रखे डण्डा से सिर में मार दिया जिससे उसके पिताजी के सिर में चोट लगी।

उसने डायल 112 वाहन को फोन कर बुलाया डायल 112 वाहन से उसके पिताजी को अस्पताल बसना लेकर गये। जहां से ईलाज के बाद अपने घर लेकर गया है। घटना के समय वह और उसका भाई विजय कुमार उपस्थित थे। घटना को देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें