बसना : मंदिर की दानपेटी से पैसों की चोरी, जांच में जुटी पुलि... - CG Sandesh

बसना : मंदिर की दानपेटी से पैसों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस...

बसना : गढ़फुलझर में स्थित श्रीश्रीश्री रणेश्वर राम चंडी मंदिर के दानपेटी से पैसों की चोरी की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चहरे पर नकाब बांधकर मंदिर प्रवेश द्वार की कुंडी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी तोड़कर जमा रकम लेकर भाग गए. सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें