बसना - प्यार में मिले धोखे को बर्दास्त नहीं कर पाने के कारण युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
बसना:- बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम परसापाली के एक
युवक ने प्यार में मिले धोखे को बर्दास्त नहीं होने के कारण फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम
संतोष चौहान बताया जा रहा है. मौके
पर मिली सोसाईट नोट के अनुसार युवक जिसे बेहद चाहता था उस लड़की ने किसी
दुसरे से विवाह कर लिया, जिसके चलते वह
पेड़ में लटककर अपनी जान दे दी. जिले में यह पहला मामला नहीं
है इसके पहले भी सरईपाली ब्लाक में 3 से चार
घटना इसी माह हो चुका है.
मरने से पहले युवक ने दो अलग
अलग सोसाइट नोट छोड़ा, दोनो में दर्द भरी दास्ता
जिंदगी के आखिरी पल समझ नहीं आ रहा क्या लिखू मै तुमसे बहुत प्यार करता था. मगर तुमने बीच रास्ते ही मुझे छोड़ दिया हमारे रिश्ते की शुरुआत भी तुमने किया था, फिर मुझे छोड़ के तुमने किसी और हाथ थाम लिया मेरे बच्चे को आने से पहले ही मार दिया. आपने मेरी जिंदगी बरबाद करके अच्छा नहीं किया. मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं है, मेरे साथ जो आपने किया वैसा किसी और के साथ मत करना. आप हमेशा खुश रहो.
पत्र में हस्ताक्षर में अपना नाम संतोष चौहान बताया आखिरी में लिखा की इसे मेरी लाश दिखा दें इन्हें बहुत खुशी होगी.
इसी तरह अपने मां और बाबुजी को लिखा पत्र जिसमें कहा है, मुझे माफ करना, मै बहुत कोशिश किया की आप लोगों को खुश रख सकू लेकिम मै खुश नहीं कर सका मै आपका नालायक बेटा हूं, मुझे माफ करना