बसना थाना क्षेत्र में लगातार चलित थाना का हो रहा आयोजन, ग्रा... - CG Sandesh

बसना थाना क्षेत्र में लगातार चलित थाना का हो रहा आयोजन, ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याओं का यथासंभव किया जा रहा निराकरण

महासमुंद पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बसना थाना क्षेत्र में लगातार चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें थाना प्रभारी निखिल राखेचा (आईपीएस) के द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसका यथासंभव निराकरण किया जा रहा है, साथ ही गांव के वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में लोगों को जानकारी देकर जागरूक होने अवगत कराया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम के तारतम्य में 15 जून को ग्राम रसोड़ा,  16 जून को ग्राम कुदारीबाहरा, 19 जून को बाराडोली एवं 20 जून को ग्राम पिरदा में बिट प्रभारी स.उ.नि. दुलार सिंह यादव, विजय मिश्रा, सुशील शर्मा के द्वारा चलित थाना आयोजित कर ग्रामीणों से क्षेत्र में होने वाले अपराध के रोकथाम के संबंध में आवश्यक चर्चा किया गया।
थाना क्षेत्र को 4 बीट में विभाजित कर बीट प्रभारियों को लगातार चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को अपराध के रोकथाम के संबंध में जानकारी देने तथा ग्रामीणों का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें