बसना : पहली पत्नी के पास जाने से करती थी मना इसलिए कर दी दूस... - CG Sandesh

बसना : पहली पत्नी के पास जाने से करती थी मना इसलिए कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जटाकन्हार में 29 जून की दोपहर करीब 4 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामलाल निराला की दो पत्नियाँ थी. आरोपी रामलाल को उसकी दुसरी पत्नी मृतिका कुमारी निराला उम्र 30 साल पहली पत्नी के पास जाने से मना करती थी. इसी बात को लेकर आरोपी रामलाल एवं मृतिका कुमारी के बीच ‍विवाद होता था. इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आकर मृतिका कुमारी से मारपीट कर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

आरोपी रामलाल निराला के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें