बसना : खिड़की से घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश, महिला के शोर म... - CG Sandesh

बसना : खिड़की से घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश, महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 जून की रात करीब 9:30 बजे आरोपी रात मे करीबन 09.30 बजे खिड़खी से घर में घुस गया और महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा. महिला ने उसे धक्का दिया और घर के लोगो को आवाज दिया, जिसके बाद आरोपी भाग गया.

पुलिस ने छोटेढाबा निवासी आरोपी मनोहर चौहान के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें