बसना : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में सास बहू सम्मेलन का आयोजन
बसना : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी प्रधान के निर्देशन व सेक्टर प्रभारी डॉक्टर बी आर मलिक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसबी साहू, सीएचओ वर्षा रानी मलिक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप व उपेंद्र प्रधान के द्वारा सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 27 महिलाओं ने भाग लिया. 
यहां पदस्थ सीनियर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 27 जून 2022 से 24 जुलाई 2022 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं एवम् पुरुषों में परिवार कल्याण कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए सहभागिता सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में लक्ष्य दंपतियों से प्रत्यक्ष संपर्क करके उन्हें अंतरा, छाया गोली, निरोध, माला एन, कॉपर टी, पुरुष व महिला नसबंदी हेतु प्रेरित किया जा रहा है. यह पखवाड़ा लोगों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति दिशा व दशा बदलने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है हमारे द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे हैं प्रयासों के परिणाम स्वरूप बिना चीरफाड़ के पुरुष नसबंदी ऑपरेशन कार्य में महासमुंद जिला का छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है।