बसना : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनकी जयंती पर याद किया गया
बसना : भाजपा मण्डल की ओर से आज पार्टी कार्यालय मे स्वर्गीय मुखर्जी को श्रद्धांजली दी गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए उनके कृतत्व को याद किया गया।गौरतलब है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। बीए और लॉ की उपाधि अर्जित करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए थे, जिसके बाद वे वहां से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे।
डॉ मुखर्जी 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। वे मानवता के उपासक व सिद्धांतवादी नेता भी थे। उन्होंने भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में बुलंदियों को छुआ। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में प्रेरणास्त्रोत माने जाते हैं।
उक्त कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल महामंत्री अभिमन्यु जयसवाल, महामंत्री जमंजय साव, टिकेलाल साव वरिष्ठ कार्यक्रता, मंत्री नरेंद्र यादव, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा पिंटू, दीपेश मिश्रा जी मंडल प्रभारी, अधिवक्ता प्रदीप दास राजन, राम नरेश बघेल उपस्थित रहे।