बसना : पुलिस ने अवैध शराब पर रेड कार्रवाई कर 2 को दबोचा
बसना पुलिस ने 7 जुलाई को ग्राम अरेकेल में अवैध शराब पर रेड कार्रवाई कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम अरेकेल निवासी अन्तु डडसेना पिता लम्बोदर अपने घर के सामने अवैध शराब बिक्री करने के लिए रखा था. पुलिस ने मुखबिर सूचना से अवगत कराकर संदेही से पुछताछ किये जो अपने घर में रखे एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपये, को घर से निकालकर पेश किया, जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर उक्त शराब रखने के संबंध मे आरोपी को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया गया । उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद किया कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी अंकु डडसेना का कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 07/07/2022 के 20.20 बजे गिरप्तार किया गया । मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।
वहीं अरेकेल में ही एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस को भ्रमण के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम अरेकेल में ओंकार चौहान नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है. पुलिस मुखबिर के बताये स्थान ग्राम अरेकेल पहुंचकर संदेही ओंकार चौहान को तलब किये. आरोपी वहां उपस्थित हुआ, जिसे नाम तथा पता पूछने पर अपना नाम ओंकार चौहान पिता कन्हैयालाल चौहान उम्र 40 साल निवासी अरेकेल थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताया. जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर संदेही से पुछताछ किये. आरोपी अपने घर में रखे एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपये, को घर से निकालकर पेश किया. जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर उक्त शराब रखने के संबंध मे आरोपी को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया गया. उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया. आरोपी ओंकार चौहान का कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 07/07/2022 के 21.50 बजे गिरप्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.