बसना : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर सिंघनपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी प्रधान के निर्देशन व सेक्टर प्रभारी डॉक्टर बी आर मलिक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एस बी साहू , सीएचओ वर्षा रानी मलिक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप व उपेंद्र प्रधान के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया जहां पर उपस्थित महिलायो को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप ने बताया कि हमारे देश की आबादी 140 करोड़ है संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि इसी रफ्तार से जनसंख्या बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ कर विश्व में नंबर वन हो जाय इसका एकमात्र हल परिवार कल्याण कार्यक्रमो में आम नागरिकों की सहभागिता है। हमे दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए नए साधनों को अपनाना होगा जिसमे मुख्यतः इंजेक्शन अंतरा, छाया गोली, कॉपर टी है साथ ही बिना चीर फाड़ के पुरूष नसबंदी आपरेशन भी परिवार को सीमित रखने हेतु बेहतर साधन है।
आम नागरिक अभी भी यह सोचता है कि बच्चा होना भगवान की देन है इस अवधारणा को समुदाय में जागरूकता लाकर बदला जा सकता है बढ़ती जनसंख्या देश ही नहीं विदेशो में भी खाद्यान्न संकट, बेरोजगारी, महंगाई, अपराधो में वृद्धि जैसी समस्या पैदा कर रहा है। सीएचओ वर्षा रानी मलिक ने बताया कि वर्ष 2022 का थीम है कि" 8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अवसरो का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना" है। आज ये जमाना आ गया है कि पहले बच्चें के जन्म पर खुशियां मनाई जाती है ,दूसरे बच्चें के जन्म पर मिठाइयां बांटी जाती है परंतु तिसरे बच्चें के जन्म पर खुशियां मनाने की खुशी भी मर जाती है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपेन्द्र प्रधान ने कहा कि जनसंख्या का विस्फोट सामाजिक ताना बाना को नष्ट कर दे रहा है लोग अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा देकर उच्च पदों पर बिठाना चाहते पर बेरोजगारी की वजह से एक पद के लाखों प्रत्याशी होने के कारण उनका चयन नहीं होता है जिससे परिवार में असंतोष पनपता है एसे में छोटा परिवार सुखी परिवार की धारणा ही परिवार में सुख शांति प्रदान करता है।