बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गु... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में आषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु पूर्णिमा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महर्षि वेदव्यास, मां भारती, प्रणवाक्षर, मां सरस्वती एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सरस्वती वंदना के पश्चात किशोर भारती के अध्यक्ष भैया निगम प्रधान ने पदाधिकारियों का तिलक लगाकर सम्मान किया. समिति के पदाधिकारियों द्वारा आचार्य बंधू, भगिनियों का तिलक चन्दन एवं वस्त्र से सम्मानित किया गया. भैया चंदन प्रधान कक्षा अष्टम ने अपने भजन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया, वहीं कर्णिका होता कक्षा द्वादश में अपने भाषण में कहा कि गुरु के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान होता है,

प्रकृति सभी को अच्छी चीजें सिखाती है अतः वे गुरु के समान है, भैया निगम प्रधान कक्षा द्वादश ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास जी ने अपने शिष्यों तथा मुनियों को श्रीमन भागवत पुराण का ज्ञान दिया था. वास्तव में किसी व्यक्ति का किसी भी क्षेत्र में विकास तभी होता है जब जीवन में किसी श्रेष्ठ गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होता है. बहन राखी दास कक्षा द्वादश ने अपने भजन के माध्यम से कहा कि वशिष्ठ जैसे ऋषि-मुनियों की हम विद्यार्थी है हम गुरु के आशीर्वचन से नव निर्माण करेंगे कोई व्यक्ति गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता तथा कोई भी व्यक्ति गुरु के बिना प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर सकता.  

व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा मनुष्य का कर्म ज्ञान और वाणी ही उसकी पहचान होती है पूर्व प्राचार्य रमेश कर जी ने कहा गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है जो आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. महर्षि वेदव्यास जी चारों वेदों के व्याख्याता और 18 पुराणों के रचनाकार है उन्होंने ही हमें वेदों का ज्ञान दिया इसलिए वे आदि गुरु हुए. आज वे हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी स्मृति को ताजा रखने के लिए हम अपने गुरुओं को महर्षि वेदव्यास जी का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना करते हैं.

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव, सदस्य आनंद राम मदनानी, व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष धनेश्वर साहू, पूर्व सदस्य रमेश अग्रवाल, सचिव सौम्य रंजन कानूनगो, बसना नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य रमेश कर, सदस्य कुमारी पुष्पा साव, सदस्य सपना अग्रवाल उपस्थित रहे.  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त भैया, बहनों, आचार्य, दीदियों एवं भृत्यों का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचर्या कुमारी भानुमति साव ने किया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें