बसना : 07 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद आईपीएस भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले तथा थाना प्रभारी बसना कुमारी चंद्राकर के मार्गदर्शन में चौकी भंवरपुर में दिनांक 16/07/2022 को मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान में दबिश देने पर ग्राम खपराखोल से दलदली की ओर पैदल आ रहे आरोपी 1 बृजलाल श्रीवास पिता निरंजन श्रीवास 40 वर्ष 2 मगध भोई पिता डॉक्टर भोई उम्र 48 वर्ष साकिन कोल डिपा चनाट चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के सफेद प्लास्टिक जैरीकैन में करीबन 07 लीटर हाथ भट्टी महुवा शराब कुल जुमला 07 लीटर कीमती लगभग 1400 रुपए गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपी बृजलाल श्रीवास एवं मगध भोई का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी नसीम उद्दीन खान सहायक उपनिरीक्षक श्यामाचरण ध्रुव आरक्षक भुनेश्वर खूंटे, गोविंद प्रधान का विशेष योगदान रहा।