अभाविप ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान - CG Sandesh

अभाविप ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

अभाविप ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद सेवा योजना समिति के संस्थापक नागेन्द्र साहू जी थे। परिषद प्रवक्ता के रूप मे जिला संयोजक दीपक सिन्हा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं काम करती अपितु पूरे देश के हित में कार्य करने वाला संगठन है। यह दूसरे छात्र संगठन की तरह पिछलग्गू छात्र संगठन नहीं है। यह समय-समय पर देश के प्रमुख विषयों को उठाते आया है चाहे वह धारा 370 का विषय हो या फिर कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात। जब कश्मीर में तिरंगे का अपमान हुआ था तब अभाविप ने 'कहा जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं करेंगे तिरंगे का सम्मान।'जिला संयोजक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आज 75 वर्ष लगने वाले हैं। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह सफर बहुत संघर्षशील रहा। अभाविप ने अपने इस इतिहास में कई ऐसे विषयों पर चरणबद्घ आंदोलन किया और उसके निर्णय भी देश बखूबी देख रहा है। उन्होंने अभाविप फिंगेश्वर की बात करते हुए कहा कि अभाविप फिंगेश्वर अपने इस वर्ष के कार्यकाल में कई ऐसे विषयों पर आंदोलन ज्ञापन सौंपना, विरोध प्रदर्शन करना, ऐसे कार्य व पेड़ पौधे महाविद्यालय विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए एसएफडी की तहत एक दिवसीय पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिंगेश्वर की समस्याओं के लिए अभाविप आंदोलन करते रहेगी। परिषद वक्ता दीपक सिन्हा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ-साथ मेरे और सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को एक ऐसे संगठन का निर्माण हुआ जो कि विद्यार्थियों समस्याओं के लिए वर्ष भर 365 दिन पूरी तत्परता के साथ खड़ी रही और छात्र हितों की सुरक्षा का यह काम आज भी अनवरत रूप से चल रहा है। अभाविप ने ही यह समझाया कि एक विद्यार्थी का जाति धर्म केवल पठन पाठन होता है। राष्ट्रवाद के मुद्दे को गंभीरता से लोगों तक पहुंचाने का कार्य एबीवीपी ने किया। एबीवीपी ने कहा कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। इसी संकल्प को लिए आज हमने अपना 74वर्ष पूर्ण कर लिया।इस कार्यक्रम में सूर्याश कश्यप, कुमेश्वर साहू, नेहा साहू, भारती साहू रेश्मिक जगत , मयंक दुबे, कोमल निषाद, थानेश्वर कश्यप, श्रद्धा शर्मा झरना सोनी, दुर्गेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें