बसना : मवेशी चराने गये 15 वर्षीय नाबालिग की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ललीतपुर के खेत में मवेशी चराने गये 15 वर्षीय नाबालिग की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया की ग्राम भंवरचुंवा निवासी मृतक पुनेश यादव पिता जोहन उम्र 15 साल 29 जुलाई को खेत में मवेशी चराने गया था. युवक ग्राम ललीतपुर के खेत में पेड़ के नीचे था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें