बसना - ओवर फ्लो हो जाने के बाद दिन भर बहता रहता है पानी - CG Sandesh

बसना - ओवर फ्लो हो जाने के बाद दिन भर बहता रहता है पानी


बसना:-  ग्राम पंचायत बंसुला के पानी टंकी से गाँव वासियों को पानी का सप्लाई किया जाता है, लेकिन टंकी भर जाने के बाद भी सम्बंधित कर्मचारी द्वारा देख रेख नहीं करने के कारण अतिरिक्त पानी मुख्य मार्ग पर हमेसा व्यर्थ बहता रहता है, टैंक से पानी छलक कर ग्राम पंचायत बंसुला के मुख्य मार्ग होते हुए स्कूलों तक पहुचता है, और परेसानी का सबब बनता है जिसमे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोज कीचड़ भरी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है.

मुख्य मार्ग के आसपास पानी का जमा  वाडा होने के कारण मच्छड भी पनप रहें है जो कि मलेरिया जैसे बीमारियों को उत्पन्न करता है और ग्रामीणों को इसका शिकार होना पड़ता है. ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग में बह रहा पानी को लेकर पंचायत के पदाधिकारियो को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है.

इस संबंध में जानकारी के लिए ग्राम पंचायत बंसूला सचिव कृष्ण कुमार साहू ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है

-ग्राम पंचायत बंसूला में पर्याप्त बोर है लेकिन सरपंच के निष्क्रियता और भ्रष्टाचार के कारण बंसूला के जनता पानी के लिए तरस रहे है और सरपंच को जनता की कोई परवाह नही है।
     -जन्मजय साव जनपद सदस्य बसना (बंसुला परिक्षेत्र)    


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें