बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया नाग पंचमी त्यौहार
बसना के सरस्वती शिशु मंदिर में आज 2 अगस्त को नाग पंचमी धूमधाम से
मनाया गया. नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है. यह पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है. नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा - अर्चना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इन्हें शक्ति एवं सूर्य का अवतार भी माना जाता है. हमारे देश मैं नाग पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है.
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे नाग पंचमी के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है. इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है. 
आज विद्यालय में नाग देवता को दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया, तथा भोलेनाथ एवं नाग देवता की महिमा से भैया-बहनों को अवगत कराया गया. विज्ञान महोत्सव पर भैया- बहनों ने वैज्ञानिकों के महत्व पर अभिव्यक्ति दी. प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर, कार्यालय प्रमुख गोवर्धन प्रधान एवं प्रधानाचार्य भरोस राम साव ने नागपंचमी की बधाई दी.