सरायपाली - 8 वी कक्षा में पढ़ने वाले ने बनाया प्लास्टिक ड्रम से कूलर
सरायपाली:- गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में कूलर व एसी लगाना शुरू कर दिया है। एसी व महंगा कूलर लगवाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसी के चलते ग्राम बगाइजोर के मुकुल साहू ने जुगाड़ कर प्लास्टिक ड्रम से कूलर बनाया। कम खर्च तैयार किया गया यह कूलर गर्मी से राहत प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कूलर की लागत किसी बड़े साइज के कूलर से लगभग आधी होती है। वहीं ये ज्यादा मजबूत भी होता है। इस तरह के कूलर को प्लास्टिक वाटर ड्रम से बनाया जाता है। बाजारों में फूल साइज फैन वाले कूलर आठ से दस हजार रुपए में मिल रहे हैं। वहीं प्लास्टिक ड्रम से 3 हजार से 3500 रुपए के खर्च में यह कूलर अधिक समय तक चलेगा।
इन चीजों की होती है जरूरत
मुकुल के अनुसार कूलर को तैयार करने में एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम, कूलर में लगने वाली घास, एक पावरफुल फैन, वाटर मोटर पंप, प्लास्टिक का पाइप, घास के पैड व जाली का उपयोग किया है। बाजार में प्लास्टिक का ड्रम 700 रुपए, घास के पैड 50 रुपए में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा वाटर पंप, प्लास्टिक पाइप जाली व जाली यह सभी मिलाकर करीब 3000 रुपए के खर्च पर यह कूलर तैयार हो जाता है।
लोकल कंपनियों के खरीद रहे कूलर
उधर जिलेभर में गर्मी से बचने के लिए नागरिक सामान्य कूलर खरीद रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नामी-गिरामी कंपनी के कूलर जहां 10 से 16 हजार रुपए तक बाजार में मिल रहे हैं, वहीं स्थानीय कई फर्म कूलर निर्माण कर रही है।
कूलर व्यवसायी चक्रधर नायक नवीन फेब्रिकेशन जगदीशपुर रोड बसना ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार के लिए 3000 हजार रुपए से 7 हजार रुपए तक गुणवत्तायुक्त सुरक्षित कूलर बनाए जा रहे है। चक्रधर नायक के अनुसार यह कूलर ब्रांड कंपनी के नहीं होने के कारण किफायती दामों पर उपलब्ध है।