महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का आज राष्ट्रव्यापी प्... - CG Sandesh

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन : PM आवास का करेंगे घेराव, दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144

कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं लेकर आम कार्यकर्ता तक शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि से कांग्रेस के कार्यकर्ता ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी हेडक्वार्टर के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्‍ली में पीएम नरेंद्र मोदी के आवास को भी घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर पहले से ही हमलावर है।

दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144

दिल्ली पुलिस ने कांग्र्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू लगा दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात कारणों को देखते हुए 5 अगस्त को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध, धरना, घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती।

राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास का करेंगे घेराव

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी बढ़ाने और सेना में ठेका प्रथा अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस पर कोई राहत नहीं देती। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा। राज्यों में कांग्रेस राजभवन का शांतिपूर्ण ढंग से घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो कांग्रेस नेता गिरफ्तारियां भी देंगे।

कुम्भकरण की नींद में सो रही है सरकार

कांग्रेस का कहना है कि देश में आसमान छू रही महंगाई से आम जनता काफी परेशान है। मोदी सरकार को देश में बढ़ती महंगाई दिख ही नहीं रहा है। जगाने के बाद भी कुम्भकरण की नींद में सो रही सरकार जाग नहीं रही है। देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही हैं ताकि गहरी नींद में सो रही सरकार को जगाया जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें