बसना : 3 जुआडियो को पुलिस ने दबोचा
बसना पुलिस ने जुआडियो पर कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि टाउन भंवरपुर के पंकज सेलून के खुला बरामदा आम जगह मे कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है.
सुचना के बाद पुलिस ने पंकज सेलून के पास घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियो को पकड़ा, जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. भुनेश्वर सिदार पिता साहेबलाल उम्र 31 साल भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद 02. सफेद नंद पिता दुर्योधन नंद उम्र 42 वर्ष साकिन झारबंद चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद 03. संजू प्रधान पिता कबीर प्रधान उम्र 38 साल साकिन रूपापाली बताया. पुलिस ने उनके कब्जे से 2080/- रूपये , 52 पत्ती तास एवं कार्टुन पुठ्ठा जप्त किया.
आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से समय सदर मे क्रमश: गिरफ्तार किया. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. मौके पर देहाती नालसी 0/22 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया विवेचना मे लिया गया है.