बसना : सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, लोग परेशान
बसना व आसपास के क्षेत्रों में सडकों पर आवारा मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. सड़कों पर इस तरह मवेशियों के मंडराने से आवाजाही में काफी दिक्कतें होती है.

बसना के मेंन चौक, जेपी रोड तथा बस स्टैंड से लेडी हॉस्पिटल के बीच मवेशियों का झुण्ड देखने को मिलता है साथ ही फोरलेन पर भी मवेशी विचरण करते नज़र आते हैं, जिससे आने-जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है. बड़ी समस्या तो तब हो जाती है जब ये मवेशी आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.

इसी तरह सांकरा क्षेत्र में भी आवारा मवेशी रोड़ पर मंडराते नज़र आते हैं. राहगीरों ने बताया की हमेशा ही मवेशी सड़क पर मंडराते रहते हैं और शाम होते ही बीच रोड़ में बैठ जाते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
मवेशियों को भी खतरा
सड़कों पर मंडराते मवेशियों को भी खतरा होता है. मवेशी कई बार हादसे के शिकार हो जाते है. कुछ दिनों पहले सरायपाली क्षेत्र के घंटेश्वरी के पास सड़क पर विचरण कर रहे मवेशियों को एक ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे मौके पर 3 मवेशियों की मौत हो गयी तथा 2 मवेशी घायल हो गये थे. आखिरकार इन मवेशियों को हटाने की जिम्मेदारी किसकी है? आखिर ये आवारा मवेशी हैं या पशुपालक जानबूझकर मवेशियों को छोड़ देते हैं?
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें