बसना : घर के सामने पानी भर जाने से हो रही परेशानी, समाधान नहीं होने पर कलेक्टर से की जाएगी शिकायत
नगर पंचायत कार्यालय में 2 बार किया जा चूका है लिखित शिकायत
बसना : झमाझम बारिश के बाद बसना के वार्ड नंबर 2 बस्ती का पानी कुछ लोगों के घर के सामने जमा होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पानी इतना भर जाता है की पानी धीरे-धीरे घर के अन्दर जाने लगता है. वार्ड वासियों ने 18 सितम्बर 2021 को इस सम्बन्ध में नगर पंचायत में लिखित शिकायत भी दिया था. शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर पुनः 28 फरवरी 2022 को स्मरण पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक जमा पानी के निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गयी है.
वार्ड वासियों ने अपनी शिकायत में बताया है की वार्ड नंबर 2 में राहुल के घर के सामने बस्ती का सारा गन्दा पानी जमा हो जाता है. जिसके कारण आसपास में गन्दगी फ़ैल जाता है और बदबू आने लगती है. पानी के जमा हो जाने से मच्छर भी बहुत ज्यादा पनपने लगते हैं.
वार्ड नंबर 2 निवासी एक व्यक्ति ने बताया की नाली ऐसे बना है की उसके घर के सामने ढाल है जिससे वहां पानी जमा हो जाता है तथा जमा पानी के निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. 
नगर पंचायत अध्यक्ष को इस सम्बन्ध में बताया गया तो उन्होंने जेसीबी से खुदाई कराकर पाईप बिछवाया, लेकिन पानी नहीं निकल पाया, जिसके बाद फावड़ा से खुदाई कराया गया जिससे पानी धीरे-धीरे जा रहा है. वार्ड वासियों का कहना है की ढाल अधिक होने के कारण पानी जमा हो जाता है, अगर नगर पंचायत समस्या का समाधान नहीं करता है तो कलेक्टर से शिकायत की जाएगी.