बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में ‘हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय’ प्रशिक्षण का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर बसना में दिनांक 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मां भारती, ओम एवं मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया | अतिथियों का तिलक चंदन से सम्मानित किया गया | सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर से राम कुमार वर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए प्रचल अर्थात आगे बढ़ते रहो इस मंत्र को लेकर काम करना होगा, और हर 3 महीने में इस विषय पर चर्चाएँ होती रहेगी | विद्या भारती संस्थान सदस्य दयामणि सिदार ने कहा कि प्रयोगात्मक रूप से काम करते हुए नए-नए योजनाओं को लागू करते हुए अध्ययन - अध्यापन करने से ही भैया - बहनों में निखार आएगा |
देव तुल्य बच्चों के विकास के लिए हमें पुरजोर परिश्रम करना होगा | शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए निम्न बिंदुओं पर चर्चाएं हुई - बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची की स्थिति, जिला स्तर में स्थिति, आचार्य क्षमता वृद्धि, नवाचार, आचार्य मनोभाव, विद्यार्थी विकास, मानवीय गुण, स्वदेशी अपनाओ, कक्षा पुस्तकालय, आधारभूत विषय एवं शत प्रतिशत परीक्षा फल आदि विषयों पर चर्चाएं हुई | प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक चला | इस प्रशिक्षण में 42 आचार्य बंधु भगिनी एवं प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर, प्रधानाचार्य भरोस राम साव, नरसिंह शिक्षा समिति के व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष धनेश्वर साहू समिति सदस्य संतराम भारद्वाज प्रांतीय सदस्य दयामणि सिदार उपस्थित रहे |