बसना : नगर में शांति व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और अच्छा माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता - आकाश
बसना नगर के अग्रसेन भवन में व्यापारी महासंघ ने बसना पदमपुर सड़क मार्ग के बुलबुल ज्वेलर्स में 8 अगस्त 2022 के देर रात्रि 17 लाख रुपये सोने चांदी के आभूषण सहित 50 हजार नगदी रकम की चोरी के मामले में महासमुंद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल दिशा निर्देश में साइबर सेल एवं बसना पुलिस की टीम महज दिनों के भीतर 24 अगस्त को अंतर्राज्यीय चोर को 17 लाख रुपये सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी 17200 रुपये के साथ रायपुर बोरियाकला से आरोपी कन्हैया साहू गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से व्यापारी महासंघ बसना द्वारा आरोपी के साथ सामान बरामदगी पर पुलिस के कामकाज की सराहना करते पुलिस अधिकारियों सहित मामले की पूरी पुलिस टीम का सम्मान किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासमुंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव विशेष अतिथि एसडीओपी विकास पाटले साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत बसना थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल सहित उपस्थित पुलिस जवान सहित उपस्थित व्यापारीयों ने सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मान कार्यक्रम में व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल कहा कि बसना नगर में इस बड़ी चोरी की घटना से भय का माहौल बना हुआ था। जिसे सायबर सेल एवं पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत से चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की और नगर वासियों में चोरी के प्रति भय का माहौल खत्म किया साथ व्यापारियों को व्यपार करने सहित जन सामान्य में पुलिस के प्रति विश्वास जागा। साथ पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के अंकुश लगाने, रात्रि में गश्त बढ़ाने, किरायदारों का परिचय पत्र का वेरिफिकेशन करने, नगर में अत्यधिक रफ्तार मोटरसाइकल चलाने वालों पर कंट्रोल ड्रायविंग लायसेंस कि जांच और देवार जाति के घुमंतू लोगों के कारण चोरियां एवं अन्य अपराध बढ़ रहे हैं उन्हें बसना से हटाने का निवेदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व्यापारियों को कहा कि नगर में शांति व्यवस्था के साथ साथ व्यापारियों की सुरक्षा, अच्छा माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता में हैं।थाने के समीपस्थ होने के कारण हमारे लिए एक चुनौती था। मामले को सुलझाने में करीब 16 दिन लगे, इस बीच कई बार कार्यक्रम भी रहे जिसमे भी पुलिस व्यस्त रही लेकिन फिर भी इस मामले में लगातार निगरानी बनी रही। बॉर्डर क्षेत्र होने से यह एक बड़ी चुनौती थी। आज के दौर में क्राइम बड़ा जटिल हो चुका है। चोर अब पुलिस को चाखमा देने तरह तरह की तरकीब ढूंढता है। थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर ने कहा कि पुलिस में ऐसे सम्मान पहली बार मिला है।ऐसे आयोजन और सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं। संस्थाओं का सहयोग मिलने से प्रशासनिक मशीनरी चौगुनी ताकत से आगे बढ़ती है। बुलबुल ज्वेलर्स के संचालक के पिता प्रमोद अग्रवाल ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए 51 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की। कार्यक्रम में व्यापारी महासंघ द्वारा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले, बसना थाना प्रभारी बसना कुमारी चन्द्राकर, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि प्रकाश नंद, ललित चन्द्रा, प्रवीण शुक्ला, दुलार सिंह यादव प्रआरक्षक मिनेश ध्रुव आरक्षक रवि यादव, शुभम पाण्डेय, अजय जांगडे, अभिषेक राजपूत, कामता आंवडे, छत्रपाल सिन्हा, विकास चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर, सुखनंन्दन निषाद, चंपलेश ठाकुर, सौरभ तोमर, अनिल नायक, संदीप भोई, डिग्री लाल नंद, त्रीनाथ प्रधान, हेमन्त नायक, देव कोसरिया, चन्द्रमणी यादव, विरेन्द्र साहू, लाला राम कुर्रे तथा थाना बसना पुलिस की टीम को शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन गिरीश नागदेव एवं आभार सोनू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में आनंद राम मदनानी, रघुवीर श्रीवास्तव डॉ एनके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।