बसना : वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, 5 हजार रुपये के लिए क... - CG Sandesh

बसना : वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, 5 हजार रुपये के लिए की थी हत्या

दो व्यक्तियो ने दिया था हत्या को अंजाम

बसना के खेमडा रोड में स्थित FCI गोदाम के सामने एक वृद्ध महिला की लाश मिली थी. दो लोगों ने मिलकर 5 हजार रुपये के लिए उसकी हत्या की थी. पुलिस ने 72 घंटो के भीतर हत्यारों को दबोच लिया.
29 अगस्त को प्रार्थीया खीरबाई पति स्वर्गीय नित्यानंद राणा उम्र 43 वर्ष निवासी खेमडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेमडा रोड किनारे FCI गोदाम किनारे उसका झोपड़ीनुमा होटल है, जहां पर विशाखा पति बेड़ा भोई उम्र 77 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी बसना रात्रि में सोती थी । दिन में घूम घूमकर भीख मांगती थी। वह 28 अगस्त को रात्रि करीबन 9:00 बजे खीरबाई के घर से होटल में सोने गई थी । सुबह करीबन 7:00 बजे देखे तो होटल के अंदर पाटा के ऊपर मृत हालत में पड़ी थी. गले में गमछा बंधा हुआ था । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर जांच के दौरान मृतिका के गले में गमछा बांधने से मृत्यु होना तथा प्रथम दृष्टया में हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द अपराध क्रमांक 457/2022 धारा 302 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश अति0 पुलिस अधीक्षक अशोक राव के मार्गदर्शन में अनु0 अधिकारी पुलिस विकास पाटले के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर द्वारा तुरंत टीम गठित कर आरोपियो का लगातार पता तलाश किया गया.

संदेह के आधार पर कुष्टो यादव पिता धनुर्जय यादव साकिन खेमडा एवं सुशील राणा पिता नित्यानंद राणा साकिन खेमडा से पूछताछ किया गया, जो बताये कि मृतिका खीरबाई एक छोटे थैले को गले मे टांगकर उसमे करीबन 5000/- रूपये रखी थी. दिनांक 28/08/2022 को भी मृतिका खीरबाई के झोपडीनुमा होटल के अंदर अकेली सोई थी. आरोपीगणो को पैसे की आवश्यकता होने से दोनो होटल के अंदर जाकर देखे तो विशाखा होटल के अंदर लकडी के पाटा के उपर सोई थी तथा कपडे का थैला गले मे टंगा था तथा सिराने के पास ही एक टावेल रखा हुआ था. विशाखा जाग जायेगी सोचकर टावेल से सुशील राणा उसके गले में कसकर बांध दिया तथा कुष्टो यादव पैर को पकडा था जिससे विशाखा की मृत्यु हो गई । सुशील राणा द्वारा कल पैसा को बांटेंगे कहकर 5000/- रूपये को लेकर दोनो अपने-अपने घर चले गये । आरोपियो से उक्त रकम बरामद कर आरोपियो द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के नेतृत्व में सउनि0 विजय मिश्रा, आरक्षक सूरज निराला, किशोर साहू, नरेश बरिहा, कौशल ध्रुव, खगेश ध्रुव द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें