बसना - शोपीस बनकर रह गया यात्री प्रतीक्षालय, कही लगा रहता है ताला तो कही मविसियो का अड्डा, जिस रूट में बस नहीं वहां भी यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण
बसना :- सरकार द्वारा राहगीरों में हो रहे परेसनियो को देखते हुए अनेक प्रकार का योजना चला कर समस्याओ से निपटने का प्रयास करती रहती है, लेकिन शासन के जनप्रतिनिध और अधिकारियो के लापरवाही के चलते कुछ योजना का लाभ आम लोगो को नहीं मिल पाता है और इसका खामिया लोगो को ही भुगतना पड़ता है.
बसना बिहारी ढाबा से भंवरपुर सागरपाली जाने वाले मार्ग में एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है, यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण भंवरपुर मोड़ से कुछ दूर ग्राम भाठोरी के पास करवाया गया है. भंवरपुर मोड़ से दूर होने के कारण आज उस यात्री प्रतीक्षालय का लाभ कोई भी राहगीरों को नहीं मिलता है. उस यात्री प्रतीक्षालय में ग्राम पंचायत भाठोरी द्वारा ताला लगा कर यात्री प्रतीक्षालय में सामान रखा जाता है, यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण सन २०११-१२ में करवाया गया था यात्री प्रतीक्षालय के आस पास आज देख रेख की अभाव में कटीली झाड़ो ने अपना कब्ज़ा बना लिया आज देख रेख और साफ़ सुविधा के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय खंडहर साबित हो रहे है.
चिलचिलाती धुप हो या बरसात बस और टेक्सी का इन्तजार लोगो को इन सब मुसीबतों से बचाने के लिए शासन द्वारा लाखो रु खर्च कर शहर हो या ग्रामीण क्षेत्रो में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया जा रहा है. लाखो खर्च करने के बाद भी कई बार शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पाता ग्रामीण क्षेत्रो में देख रेख के अभाव में यात्री प्रतीक्षालय अपना अस्तित्व खो रही है.
प्रसाधन के लिए शौचालय और पिने के लिए पानी का अभाव
भंवरपुर बिहारी ढाबा चौक के पास राहगीरों के लिए ना तो प्रसाधन का व्यवस्था है और नाही पिने के लिए पानी, चिलमिलाती धुप में लोग खुले आसमान के नीचे वाहनों का इन्तजार करते दिखाई देते है. ख़ास कर महिला राहगीरों को ज्यादा परेशानी का सामन करना पड़ता है प्रसाधन नही होने के कारण पुरुष यात्री तो जहा तहा खोचे में अपना प्रसाधन कर लेते है लेकिन महिला राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.
राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन का निर्माण जब हुआ तो बिहारी ढाबा भंवरपुर चौक के पास एक बस स्टाफ का निर्माण होना बेहद जरुरी था, लेकिन उस समय भी किसी का भी ध्यान प्रसाधन और यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को लेकर नहीं गया अगर फोर लाइन निर्माण के समय भी प्रतीक्षालय और प्रसाधन का निर्माण करवा दिया जाता तो शायद आज लोगो को इतनी ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.

मविसियो का अड्डा
बसना से बिलासपुर मार्ग में ग्राम पंचायत बोइरडीह में भी यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है, लेकिन उस यात्री प्रतीक्षालय में दरवाजा नहीं होने के कारण मवेशी वहा अपना अड्डा बना लिए है यात्री प्रतीक्षालय में रात के समय पालतू मवेशी पहुचते है और मल मूत्र भी कर देते है जिसके कारण प्रतीक्षालय के अन्दर गंदगी भरी रहती और लोग बाहर बसों का इन्तजार करना पड़ता है.
जिस रूट में कभी बस नहीं चली उस मार्ग में भी यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण
लगा रहता है ताला
भंवरपुर मार्ग से 5 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत कुम्हारी में तालाब के पास यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है, जबकि उस मार्ग में कभी बस चलती ही नहीं और आगे भी इस रोड में कभी बसे नहीं चलेगी, फिर भी इस मार्ग में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कर दिया गया है. जहा हमेशा ताला लगा रहता है
रुर्बन कलस्टर के तहत बनेंगे 6 और नए यात्री प्रतीक्षालय
रुर्बन कलस्टर मिसन के तहत भंवरपुर क्षेत्र में 6 नए बस स्टाफ का निर्माण करवाया जा रहा है बरतिया भाठा भंवरपुर धानापाली खोखसा लोहाडी पुर उडेला में रुर्बन कलस्टर मिसन के तहत बस स्टाफ का निर्माण किया जा रहा है कुछ जगहों में कार्य का निर्माण शुरू कर दिया गया है.