बसना- जोक नदी के रिटायर पुल पर दौड़ रहे है भारी वाहन, सुरक्षा... - CG Sandesh

बसना- जोक नदी के रिटायर पुल पर दौड़ रहे है भारी वाहन, सुरक्षा घेरे के आभाव से हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आकांशा

सांकरा- सांकरा जोक पुल पर सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण कई हादसे हो रहे है, सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण कई बार एक दुसरे से टकराकर वाहन सहित पुल से निचे नदी में गिरकर नदी के बहाव में आ चुके है. इतनी परेशानी के बावजूद शासन के कान में जू तक नहीं रेंग रही है.

 
सिंगल सड़क होने के कारण जब कोई माल वाहक वाहन ट्रक या बसे गुजरती है तो तो सामने वाले वाहन चालाक को दुसरे छोर पर रुकना पड़ता है. लेकिन कई बार छोटे माल वाहक छोटे हाथी बुलेरो जैसे वाहन दोनों तरफ से घुसा देते है ऐसे में मोटर सायकल चालको को भारी खतरनाक स्तिथि में गुजरना पड़ता है. सामने वाले वाहन को साइड देने में ऐसे में कई बार आपस में एक दुसरे से टकरा जाने पर वाहन सीधा पुल से निचे नदी में गिरकर अपना जान और माल दोनों का नुक्सान करते है ऐसे घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा घेरा नहीं लगाया जा रहा है.

 
महासमुंद जिले के सांकरा जोक पुल को भारी वाहनो के आवागमन के लिए खतरनाक करार दे दिया गया है, फिर भी जोक पुल भारी भरकम वाहनों का भार उठा ट्रक ट्रैक्टर जैसे वाहन गुजर रहे है 100 साल पुराने जोक पुल उम्र के हिसाब से भले ही रिटायर घोषित कर दिया गया है लेकिन कार्य क्षमता से पुल कही से भी कमजोर नहीं दिख रहा है.सांकरा जोक पुल पर शहर के साथ ही बाहर से आने वाले बस, माल वाहक औधोगिक माल वाहन गुजरते है.

  
संकारा जोक जर्जर पुल के मरम्मत और पुल के सुरक्षा घेरा को लेकर आस पास के जनप्रतिनिधि और समाज सेविओ द्वारा समय समय पर मरम्मत और सुधार की मांग शासन और प्रशासन से किया जा रहा है लेकिन अभी तक पुल के मरम्मत के लिए कोई भी प्रस्ताव या सुझाव शासन की ओर से नहीं रखा गया है
 
     


अन्य सम्बंधित खबरें