बसना : महिला समूह की शिकायत के बाद अवैध शराब के साथ आरोपी गि... - CG Sandesh

बसना : महिला समूह की शिकायत के बाद अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नौगडी में महिला समूह की सुचना के बाद पुलिस ने 6 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 2 सितम्बर को ग्राम नौगडी के महिला समूह ने पुलिस को सुचना दिया की वे नौगडी में अवैध शराब पकड़ कर रखे हैं. सुचना के बाद पुलिस नौगडी पहुंची. जहाँ महिला समूह के अध्यक्ष पुष्पांजलि ओगरे ने एक लिखित आवेदन दिया कि ग्राम नौगडी के पंचराम बरिहा के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में 6 लीटर महुआ शराब पकड़ कर रखे हैं. प्रार्थीया के आवेदन पर आरोपी पंचराम बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

महिला समूह के अध्यक्ष पुष्पांजलि ओगरे ने आवेदन में बताया है कि ग्राम नौगडी में नशा मुक्ति महिला समिति का गठन किया गया है. 2 सितम्बर की रात करीबन 9:00 बजे महिला समूह पंचराम बरिहा के घर शराब पकड़ने गए थे. पंचराम बरिहा के घर के आंगन में एक 10 लीटर की सफेद प्लास्टिक जरकीन मे 06 लीटर भरी हुई हाथ भट्टी महुआ शराब रखा हुआ था. जिस महिला समूह ने पंचराम के कब्जे से पकड़ कर राम चौक में रखा. पंचराम बरिहा के विरुद्ध शराब के संबंध में लिखित रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पंचराम बरिहा के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें