बसना : बुलट गाड़ी चोरी करने वालों को पुलिस ने दबोचा
बसना पुलिस ने पर्रापाट के पास स्थित श्री हर्षराज इंडस्ट्रीज से बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 3 सितम्बर को प्रार्थी नृपराज चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्री हर्षराज इंडस्ट्रीज ट्रेक्टर ट्राली का निर्माता है. 3 सितम्बर के रात्रि करीबन 01:00 बजे ट्रेक्टर रेपयरिंग का कार्य किये उसके बाद दुकान बंद कर अपने मोटर सायकल बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 को दुकान के शटर के सामने खडी कर सोने चले गये । प्रात: करीबन 09.00 बजे दुकान के कर्मचारी काम पर आये तो पता चला कि दुकान के सामने खडी बुलट गाडी वहां पर नही थी । सीसीटीव्ही फुटेज से देखने पर पता चला कि बुलट को रात्रि 02.00 बजे से 02.20 मिनट के बीच मे नकाबपोश चोर बुलट को ले जाते दिख रहा है. रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 467/2022 धारा 379 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल द्वारा चोरी, नकबजनी, एंव मोटर सायकल चोरी की रोकथाम व आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना/चौकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था जिस पर थाना बसना की टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं मोटर सायकल चोरी की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 05.09.22 को मुखबीर से सूचना मिली कि 03 व्यक्ति चोरी के मोटर सायकल बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं.
उक्त सूचना पर मुखबीर के बताये अनुसार मौका परसकोल चौक थाना बसना टीम पहुंचकर घेरा बंदी कर 03 व्यक्तियों को मोटर सायकल सहित पकडे जिनसे पूछताछ करने पर 01.पंचराम पटेल पिता मकरध्वज पटेल उम्र 24 साल 02 गिरजा प्रसाद साहू पिता हरिराम साहू उम्र 21 साल 03.संपत भोई पिता करूणा भोई उम्र 26 साल साकिनान परसकोल थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताये पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देकर गुमराह करने लगे जिनसे पुलिस टीम द्वारा बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त तीनो ने दिनांक 03/09/2022 को प्रार्थी नृपराज चौधरी श्री हर्षराज इंडस्ट्रीज NH - 53 रोड पर्रापाट बसना दुकान के सामने रखे मोटर सायकल बुलट को चोरी करना अपराध करना स्वीकार किये आरोपीगण के कब्जे से मोटर सायकल बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 चेचिस नंबर ME3U3S5F2MA082049 इंजन नंबर U3S5F1MA701217 कीमती 02 लाख रूपये को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्र0आर0 98 मानसिंह साहू, आर0 किशोर साहू , नरेश बरिहा, सूरज निराला, हरिश साहू, कौशल ध्रुव एवं थाना बसना टीम द्वारा की गई ।
गिरफ्तार आरोपी -
01. पंचराम पटेल पिता मकरध्वज पटेल उम्र 24 साल
02. गिरजा प्रसाद साहू पिता हरिराम साहू उम्र 21 साल
03. संपत भोई पिता करूणा भोई उम्र 26 साल साकिनान परसकोल थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0
जप्त मशरूका - मोटर सायकल बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 चेचिस नंबर ME3U3S5F2MA082049 इंजन नंबर U3S5F1MA701217 कीमती 02 लाख रूपये