सरायपाली - ठेकेदार की लापरवाही के चलते पानी के लिए भटक रहे ग... - CG Sandesh

सरायपाली - ठेकेदार की लापरवाही के चलते पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

सरायपाली:- ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के नाम पर नल-जल जैसी योजनाओं पर लाखों खर्च किए जा रहे है, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. सराईपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चीवराकुटा गांव के लोग आज भी पानी के लिए भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सौर्य उर्जा का काम आज सालो से अधूरा है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 2017 से पाइप लाइन बिछा दिया गया है और सोलर पेनल के बीम को खड़ा कर दिया गया है, लेकिन पानी टंकी को नहीं बिठाया गया है. सोर्य ऊर्जा से संचालित नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है । बताया जा रहा है की वाटर लेबल कम हो जाने के कारण हैंड पम्प से भी बहुत कम पानी और देर में पानी निकल रहा है.

 
ग्रामीणों को घर बैठे पानी मुहैया कराने के लिए गांवों में नल-जल योजनाएं स्वीकृत की जाती है। हर गांव की योजना लाखों रुपए की होती है, क्योंकि योजना के तहत पानी का स्रोत तलासने के साथ ही उसे रखने टंकी और घर-घर तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाती है। यह बात अलग है कि कई गांवों में आधे-अधूरे काम करके ही छोड़ दिए जाते हैं जिससे कि योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है।


क्या कहते है ग्रामीण
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गाँव में 300 मीटर पाइप लाइन बिछाया गया है जिससे ग्रामीणों को घर बैठे नल जल कनेक्शन देकर पानी सप्लाई किया जाना है, लेकिन अभी तक सोर्य ऊर्जा से संचालित मशीन ओर पानी टंकी को नहीं लगाया जा राह है ठेकेदार दो चार दिन आकर कार्य करता है फिर वहा से नदारत रहता है. ठेकेदार की इस लापरवाही के चलते ग्रामोनो को बुंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है.  

जिस जगह में सौर्य ऊर्जा नल जल का काम चल रहा है वहा पर स्कूल भवन ग्राम पंचायत भवन आँगन बाड़ी संचालित भी होती है लेकिन अधिकारियों की उदासनीता के चलते आज लोगो को पानी के लिए दर दर भटकना पड रहा है.

 
क्या कहते है अधिकारी
जब इस सम्बन्ध में सब इंजिनियर साहू PHE सराईपाली से बात किया गया तो बताया गया की

PHE विभाग द्वारा नल जल के लिए पाइप बिछा दिया गया है हमारे तरफ से कार्य पूर्ण कर दिया गया है क्रेडा विभाग के ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक पानी टंकी नहीं लगाया गया है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें