बसना : 10 हज़ार रूपये के बकरे की चोरी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज - CG Sandesh

बसना : 10 हज़ार रूपये के बकरे की चोरी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खोकसा के व्यक्ति ने दो लोगों के खिलाफ बकरी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. रूपलाल चौहान ने अपनी शिकायत में बताया है की 10 सितम्बर को उसके पिता अपने घर के पालतु बकरी-बकरा को चराने गाँव के मामा-भाचा जंगल किनारे लेकर गये थे. वापस बकरी-बकरा को लेकर घर आये तो एक नग काला बकरा नहीं था. वे पता तलाश किये तो नहीं मिला. तब वे लोग खोजने के लिऐ गये. 

रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि काला बकरा एक नग जोईधा चौहान और खेमलाल सागर दोनों बकरा को धीरे-धीरे हकलाते-हकलाते ले जा रहे थे. रूपलाल चौहान ने एक बकरी कीमती 10,000 रूपये को चोरी करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत के बाद पुलिस ने जोईधा चौहान और खेमलाल सागर के विरुद्ध 379-IPC के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें