बसना : किसान के खेत से मोटर पम्प की चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भीखापाली के एक किसान के खेत से मोटर पम्प कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. किसान ने इसकी शिकायत बसना थाने में दर्ज कराई है.
किसान कुशल कुमार प्रधान ने अपनी शिकायत में बताया है की उसने खेत में स्थित ट्युबवेल में 03 HP का मोटर पंप लगवाया था. उक्त ट्युबवेल पुराना हो जाने के वजह से नया पंप लगाने हेतु निकाल कर खेत पर ही रखा था.
अगले दिन सुबह वह खेत में काम करने गया तो देखा कि खेत में रखे 03 HP का मोटर पंप नहीं था. आसपास पता तलाश किया तो पता नहीं चला. किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर पंप कीमती करीब 10,000 रूपये को चोरी कर ली गयी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें