बसना - सिंघनपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत... - CG Sandesh

बसना - सिंघनपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

बसना - विकास खण्ड बसना के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया, इस अवसर आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीया संसदीय सचिव व विधायक बसना श्रीमती रूपकुमारी चौधरी गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने कहा किहमारी केंद्र सरकार हमेशा से ही जनता की सेहत के प्रति सजग रही है. पोलियो, टीबी, कुपोषण जैसी कई बीमारियों के प्रति सरकार के प्रयासों से हम अछुते नहीं है. 

सरकार हर बार अपने बजट में गरीब और जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ संबंधित आवश्कता को पुरा करने के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आती है. हर साल की तरह इस साल भी केंद्र सरकार ने गरीबों के स्वास्थ से संबंधित लाभ के लिए कुछ घोषणा की है. इस कार्यक्रम को आयुष्मान भारत नाम दिया गया है, इसके अतिरिक्त इसे मोदीकेयर या नमोकेयर स्कीम नाम से जाना जा रहा है.गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उपचार करवाने में दिक्कत नहीं आएगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रदेश के 15 लाख 51 हजार लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। 

सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना अनुसार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों का सरकार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करेगी।जिन लोगों का पांच लाख रुपए का हेल्थ बीमा किया जाएगा, वह अपना इलाज पैनल व अनपैनल्ड अस्पताल व सामान्य अस्पताल में देश में कहीं भी करवा सकेंगे। उन्हें कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर टिकेलाल साव महामंत्री भाजपा मंडल बसना,सरपंच श्रीमती यशोवंती नायक, बंसीधर मुकर्जी, महेंद्र सोनी, सचितानंद कश्यप, रीता प्रधान, जनपद पंचायत सीईओ बगर्ति, एन सी साव, अभी अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरें